डीटीसी बस ड्राइवरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई इलाकों में बस सेवा ठप्प पड़ गई ह। अब लगभग सभी डिपो के ड्राइवर इसमें शामिल हैं। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। इसका असर बस सेवा पर दिखा और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
परेशान लोगों ने अब स्टॉप पर बसों का इंतजार करना ही छोड़ दिया है। शुक्रवार को बवाना सेक्टर-5 डिपो से कुछ बसें निकलीं, लेकिन बाद में जेजे कॉलोनी में जाकर रुक गईं। अधिकारियों के समझाने पर भी ड्राइवर नहीं माने और बसें वापस डिपो में खड़ी कर दीं। कुछ बसों में तोड़फोड़, ड्राइवरों संग बदसलूकी का दावा भी किया गया।
डीटीसी बसो के ड्राइवरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। दावा है कि अब लगभग सभी डिपो के ड्राइवर इसमें शामिल हैं। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। इसका असर बस सेवा पर दिखा और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।