Author: Hindi ki

पटना में अचानक मौसम ने करवट ली । दिन में काले बादल छाने से अंधेरा सा छा गया। दोपहर में ही शाम सा नजारा दिखने लगा। मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बगहा, मुंगेर-मधेपुरा में भी तेज बारिश हुईहै।भारी बारिश के साथ 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाए।पटना में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पटना सहित राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पटना और आसपास के…

Read More

सांवेर के घनी आबादी वाले इलाके में मंगलवार को जर्जर मकान तोड़ते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की एक दीवार मजदूर महिलाओं पर भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे पांच लोग दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । इंदौर के समीप सांवेर गांव में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खतरनाक मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से दो लोग घायल हुए हैं। मकान सालों पुराना था और अफसरों ने उसे हटाने के लिए नोटिस भी दिया था। मकान मालिक ने सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी करते हुए…

Read More

राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। अजमेर, पाली समेत कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश होने और हवा चलने से कई शहरों में मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई।राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 19 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत हैं. आज और कल कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. कल अजमेर, पाली समेत कई जिलों में पानी बरसा.पाली के देसूरी में 24 MM बारिश दर्ज की…

Read More

रोपड़ थर्मल प्लांट का खराब एक यूनिट बुधवार दोपहर चालू हो गया। चार में से दो यूनिट अब भी बंद हैं। पावरकाम को फिलहाल 215 मेगावाट बिजली मिल रही है।सरकारी क्षेत्र के रोपड़ थर्मल प्लांट के खराब तीन यूनिटों में से एक यूनिट दोपहर को ठीक होकर चालू हो गया। इसके बाद प्लांट में बिजली उत्पादन शुरू हो गया। हालांकि, चार यूनिट वाले इस प्लांट के दो यूनिट अभी भी बंद हैं। प्लांट के कुल चार यूनिटों में से तीन यूनिट बंद हो गए थे। दोपहर में एक यूनिट ठीक होने के बाद बिजली उत्पादन क्षमता में कुछ सुधार हुआ…

Read More

12 साल बाद हुआ बदलाव इससे कर्मचारियों की सेविंग्स और पेंशन का दायरा बढ़ेग। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को EPF और EPS के लिए अनिवार्य बेसिक सैलरी लिमिट बढ़ाकर ₹25,000 प्रति महीना कर दी है। अब कंपनियों को 25 हजार रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को PF के दायरे में शामिल करना ही होगा। पहले यह लिमिट ₹15,000 प्रति महीना थी। पहले 15 हजार रुपए से ज्यादा बेसिक सेलरी वाले कर्मचारियों का PF कटना या न कटना उनकी मर्जी पर डिपेंड करता था। नए आदेश से 25 हजार रुपए की लिमिट होने के बाद PF कटने से कर्मचारी…

Read More

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अलीगढ़ में साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए एलओआई जारी किया । मथुरा के छाता में 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट बनेगा। इसकी वार्षिक क्षमता 3.96 करोड़ लीटर होगी। परियोजना से रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।यूपी कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू अलीगढ़ में साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए एलओआई जारी हुआ। मथुरा के छाता में 200 करोड़ रुपये की लागत से इथेनॉल प्लांट बनेगा। इसकी वार्षिक क्षमता…

Read More

हूती-सऊदी संघर्ष को नया आयाम मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश से पहले ड्रोन मार गिराने के सऊदी दावे ने हूती-सऊदी संघर्ष को नया आयाम दे दिया है। हूती पक्ष ने मक्का को निशाना बनाने से इनकार किया है, जबकि दोनों ओर से हवाई और ड्रोन हमले जारी हैं। इस बीच सऊदी क्राउन प्रिंस ने मोखा और बाब अल-मंदब क्षेत्र में हूतियों के खिलाफ मिस्र से राजनीतिक समर्थन की मांग की है। सऊदी अरब का दावा सऊदी अरब का दावा हैं कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले एक ड्रोन…

Read More

देश में डिजिटल पेमेंट का सबसे बड़ा जरिया बन चुके UPI को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने 15 सितंबर 2026 को एक नया गजट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके बाद यूपीआई ट्रांजैक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।नए सरकारी नियम के मुताबिक, ₹2,000 तक के यूपीआई पेमेंट पूरी तरह मुफ्त रहेंगे। इस पर बैंक या कोई भी पेमेंट कंपनी किसी भी तरह का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट चार्ज नहीं वसूल पाएगी। दोस्तों-रिश्तेदारों को पैसे भेजना रहेगा फ्री ₹2,000 तक कोई टेंशन नहीं: आम जनता और छोटे दुकानदारों पर इसका कोई असर नहीं होगा।…

Read More

मक्का शहर के लिए  सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का समेत 6 प्रमुख शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। सऊदी अरब के इतिहास में हूती संकट शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब मक्का शहर के लिए इस तरह का सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। यह कदम तब उठाया गया जब हूतियों ने एक दिन पहले सऊदी के एक सैन्य एयरबेस को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागीं, जिसमें 13 लोग घायल हो गए थे। अपने ‘नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म’…

Read More

यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के एयरबेस पर हमला किया और लाल सागर के द्वीपों पर कब्जा कर लिया, जिससे तेल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। इन हमलों के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।अरब देशों की ईरान के साथ सोमवार को ओमान में होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। इस बैठक में अमेरिका-ईरान युद्ध और हूती लड़ाकों की आक्रामकता पर बात होनी थी।इस बीच यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के सीमा के नजदीक स्थित हामिस मुशैत वायुसेना अड्डे पर हमला किया है। इस हमले में लड़ाकू विमानों के हैंगर,…

Read More