नेपाल के रसुवा में बाढ़ से तबाही के बाद बिहार में गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। बाढ़ के चलते बैराज में अचानक पानी बढ़ गया। बैराज के गेट खोलने के बाद गंडक नदी के जल स्तर में भी अचानक से बढ़ गया हैं । तिब्बत और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश व भूस्खलन/फ्लैश फ्लड के चलते गंडक नदी में भारी मात्रा में पानी का डिस्चार्ज हुआ है।वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के सभी 36 गेट पूरी तरह खोल दिए गए हैं ताकि पानी की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। प्रभावित व अलर्ट क्षेत्र पश्चिमी चंपारण…
Author: Hindi ki
नेपाल में आई बाढ़ से भारी नुकसान । काफी संख्या में जनहानि भी हो सकती है। घटना स्थल पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी ।तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। लेन्दे खोला में आई बाढ़ से रसुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। खबरों के अनुसार, टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। विनाशकारी बाढ़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। 1000 लोगों के बहने की भी आशंका…
दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, ITO और आरके पुरम समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले NH-48 पर महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम लगा। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। गुरुग्राम में कई जगह 3 फीट तक पानी भरने के बाद मंगलवार को सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया। यूपी के अयोध्या समेत 15 शहरों में बारिश हो रही है। वाराणसी में सोमवार से बारिश जारी है…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिका खारिज कर दी है। मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अत्तारसुइया स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा से जुड़ा है। छात्रा ने अपनी मां के जरिए 11वीं कक्षा में प्रवेश और स्कूल यूनिफॉर्म के साथ स्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि अगर ड्रेस कोड समान, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लागू है, तो किसी एक छात्र को अलग छूट देने की मांग नहीं की जा सकती। जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की डिवीजन बेंच ने…
राजधानी लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मायावती ने पंजाब समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में बसपा आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी दल से गठबंधन या समझौता किए बिना अपने बलबूते लड़ेगी। चुनावी गठबंधन से बसपा को सीट और वोट प्रतिशत दोनों में नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखते हुए विरोधियों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का डटकर मुकाबला करने की तैयारी करनी होगी।बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की…
मंदिर की तिजोरी में पहुंचे एक-एक पैसा बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि दान की हर राशि दानपेटी या ऑनलाइन सीधे मंदिर की कोषागार में हो जमा । सुप्रीम कोर्ट इस मामले में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की प्रबंधन समिति की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।अदालत ने मंदिर प्रबंधन समिति को मंदिर की कोषागार व्यवस्था में पारदर्शी प्रणाली लागू करने का भी निर्देश दिया। अदालत ने पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और किसी भी रुकावट को गंभीरता से लेने को कहा।…
बीपीएससी TRE-4 में PT और Mains के बीच नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले छात्रों ने जेपी गोलंबर पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने लगे। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस…
मुख्यमंत्री ने निवेशकों को दी 5 गारंटियां, नीति स्थिरता से रोजगार तक, निवेशकों को मिलेगा पूरा सरकारी सहयोग हरियाणा सरकार फाइल मूवमेंट पर नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट पर काम करती है विश्वास निवेशकों ने हरियाणा सरकार के गुड गवर्नेंस, पारदर्शी, तेज और निर्णायक निर्णय लेने की प्रक्रिया की करी सराहना|श्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई दौरे के दूसरे दिन विभिन्न देशों के कन्सुलेट जनरल्स, उद्योग जगत की हस्तियों, निवेशकों तथा मुंबई के वित्तीय एवं कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में निवेशकों को केवल भूमि, प्रोत्साहन और अप्रूवल ही नहीं मिलते, बल्कि हरियाणा स्केल, स्पीड, नीति-निश्चितता…
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है.राज्यसभा सांसद ने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर कितना भी मंथन करें, कितना भी चिंतन करें, लेकिन 2029 में ये लोग(NDA) सत्ता में नहीं आएंगे. शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा कर दिया . उनके इस दावे से सियासी हलचल बढ़ सकती है. राहुल गांधी बहुत आगे निकल चुके हैं, बहुत आगे. देश के अनडिस्प्यूटेड लीडर बन गए…
उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर विवाद कम नहीं हो रहा है। सियासी उठापटक और पाला बदलने का माहौल अभी से बनने लगा है। प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एनडीए की ओर से सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहले से सपा पर तीखे प्रहार कर रहे हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के छोटे-बड़े दल एक-दूसरे को उलझाने में लगे हुए हैं। समाजवादी पार्टी का एनडीए में टकराव बढ़ाने का दाव है। वहीं कांग्रेस इकतरफा बंटवारा नहीं चाहती है।उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए और विपक्षी दलों के गठबंधन…