दिल्ली एनसीआर में सोमवार को मौसम ने फिर ली करवट। गाजियाबाद, नोएडा फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमा झम बारिश। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में 11 बजे से आई तेज बारिश से राजधानी का मौसम बदला। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से रास्तों में वाहन चालकों और सुबह-सुबह कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत हुई। दिल्ली में कई स्थानों पर रोड पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई। फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही…
Author: Hindi ki
सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से अफरातफरी की स्थिति बन गई।रात से ही मंदिर में जुटने लगे थे श्रद्धालु ,रविवार रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुला। सुबह करीब 8 बजे के बाद जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ने लगी। इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ के दबाव में प्रशासन की बैरिकेडिंग भी टूट गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गिरकर घायल हो…
ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार , संबंधित इकाई पर बिना माल की वास्तविक आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी आईटीसी बनाने और उसे आगे पास करने का आरोप है। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने और उसे आगे पास करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कुल नौ ठिकानों पर तलाशी ली जा…
लंबी छुट्टियां ,वीकेंड की वजह से ताज के दीदार के लिए उमड़ी भीड़,टिकट के लिए लगीं लम्बी कतारें, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने 26 हजार ने किया दीदार रविवार की छुट्टी के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी और 26,572 देसी-विदेशी सैलानियों ने किया ताज का दीदार किया। सुबह से ही दोनों प्रवेश द्वारों पर लंबी कतारें लगी रहीं और सुरक्षा कर्मियों को भीड़ संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ताज में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, 26 हजार से अधिक ने निहारा। रविवार की छुट्टी के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। दिनभर में 26,572 देसी…
13 दिन चलेगा भारतीय संस्कृति उत्सव, इसे फ्रांस का पहला बड़ा हिंदू मंदिर बताया जा रहा है।उद्घाटन के साथ 2 से 14 सितंबर तक 13 दिन का ‘फेस्टिवल ऑफ कल्चर’ आयोजित होगा। इसमें हिंदू परंपराओं, भारतीय कला, संगीत और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। लोगों को भारतीय संस्कृति को करीब से जानने और समझने का मौका मिलेगा। 1970 में आया था फ्रांस में हिंदू मंदिर बनाने का आइडिया। 2017 में बुसी-सेंट-जॉर्जेस में मंदिर के लिए जमीन मिली। इसके बाद 2021 में निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी। करीब 56 साल बाद अब 2026 में मंदिर बनकर तैयार है।मंदिर सिर्फ पूजा की…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान योगी ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को हमेशा के लिए ‘साफ’ कर देगी। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर गरीबों को अपने एजेंडे में कभी जगह नहीं देने और परिवार के हितों के लिए प्रदेश को पीछे रखने का आरोप लगाया।सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार सरकारी…
बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल मची हुई है. आरजेडी के फेसबुक पेज के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया. इसमें एक वीडियो शेयर किया गया था. उस वीडियो में बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थी. अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है. बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भारी पड़ गया. तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है. ख़बरों के अनुसार कोतवाली थाने में बीजेपी के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है. दानिश…
देश में H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस, यानी ‘स्वाइन फ्लू’ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में इन्फ्लुएंजा के 7,421 मामले आए सामने और 88 मौतें हो चुकी हैं। कर्नाटक में 4000 और दिल्ली में 1,777 मरीजों में H1N1 की पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा भी चपेट मे। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपील जारी की है। दिल्ली में जिस तरह से इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है। इस बीच विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे H1N1 के लक्षण होने पर उसे नजरअंदाज…
कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग जारी है. बाबा रामदेव ने कहा कि वो विवादों को और बढ़ाना नहीं देना चाहते हैं. पूरा देश जानता है कि स्वामी रामदेव क्या हैं.कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच इन दिनों काफी विवाद चल रहा है. दोनों ही एक-दूसरे पर निशाना साधने से पीछे नहीं रह रहे हैं. लेकिन हाल ही में बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर पलटवार किया और विवाद को खत्म करने की ओर इशारा किया. बाबा रामदेव ने पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया और कहा, ‘मैं विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता. स्वामी…
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच राहत की उम्मीद जगी है। ब्राजील से आयात की जाने वाली कच्ची चीनी की कुछ खेप 15 अक्तूबर से पहले भारत पहुंच सकती है। हालांकि, तब तक कितनी चीनी देश में पहुंचेगी, इसका सटीक अनुमान लगाना अभी मुश्किल है। सहकारी चीनी मिलों के राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश नाईकनावारे के अनुसार फिलहाल भारत के लिए चीनी आयात का सबसे व्यावहारिक विकल्प ब्राजील ही है। चीनी की जमाखोरी और कीमतों में तेजी को लेकर सरकार की सख्ती का असर भी दिखने लगा है। शनिवार को खुली निविदाओं में मिलों से निकलने वाली चीनी…