Author: Hindi ki

सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफ़ॉर्म के संभावित खतरे के बारे में चेतावनी संदेश भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को अलर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी सऊदी सिविल डिफेंस ने दी है। सऊदी सिविल डिफेंस डायरेक्टोरेट ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “मक्का शहर में संभावित खतरे के बारे में चेतावनी देने के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफ़ॉर्म ने एक अलर्ट जारी किया है,” और…

Read More

पितरों के लिए 16 दिन पूजन, सर्वपितृ, शनिचरी अमावस्या और गजछाया का भी संयो। पितृ पक्ष पर 60 साल बाद बन रहा यह दुर्लभ योग, शनिश्चरी अमावस्या और गजछाया योग से मिटेंगे सभी पितृ दो। इस साल 26 सितंबर 2026 से भाद्रपद पूर्णिमा के साथ महालय श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो रही है, जो 10 अक्टूबर (आश्विन अमावस्या) तक चलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करीब 60 साल (1966 के बाद) बाद 6 प्रमुख ग्रहों की दुर्लभ स्थिति के कारण यह पितृ पक्ष आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी है। 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन शनिश्चरी अमावस्या और दुर्लभ ‘गजछाया योग’…

Read More

प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। धर्मशाला में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले माैसम से तापमान में भारी गिरावट आई। शिमला में दिनभर माैसम साफ रहा। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। धर्मशाला में गुरुवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। दिन के समय जहां तेज धूप थी और तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, वहीं शाम 5:30 बजे अचानक तेज हवाएं और हल्की बारिश शुरू हो गई। माैसम में आए बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आई है।…

Read More

सीएम योगी ने किया भूमिपूजन,उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1,16,667 गरीब परिवारों को पक्के मकान के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है। 75 जिलों के लाभार्थियों के लिए 816.6690 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। अधिकारियों को भुगतान समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।राजधानी में गुरुवार को दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। आवासीय योजनाओं में वरुण विहार और नैमिष नगर योजना शामिल हैं। दोनों योजनाओं के लिए…

Read More

अमेरिकी बॉन्ड पर ज्यादा ब्याज मिलने से विदेशी निवेशक पैसा निकाल रहे, महंगा कच्चा तेल भी बना वजह, सेंसेक्स 1248 अंक या 1.67% गिरकर 73,581 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 384 अंक या 1.64% की गिरावट रही। ये 23,063 पर आ गया। बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। ब्रेंट क्रूड करीब 102 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता से तेल की सप्लाई प्रभावित होने का डर है। महंगा तेल भारत के लिए चिंता है, क्योंकि इससे तेल आयात का खर्च, महंगाई और रुपए पर दबाव बढ़ सकता है।अमेरिका…

Read More

रायबरेली मिशन 2027 के लिए पीडीए रथ पर सवार हुए अखिलेश, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वाग। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में हैं। जहां पर उन्होंने रथ पर सवार होकर यूपी चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बछरावां में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव चूरूवा हनुमान मंदिर पहुंचे जबकि जबकि भारी भीड़ होने के चलते वह मंदिर के अंदर तक नहीं जा सके। मंदिर के बाहर से ही माथा टेक कर हनुमान जी…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने कुल 133 गवाह बनाए हैं। मुकदमे का ट्रायल शुरू होने के बाद इन गवाहों के बयान अदालत में दर्ज होंगे। पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को पुलिस ने आरोपी नहीं, बल्कि गवाह बनाया गया है।राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब एक नया मोड़ आया , राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को पुलिस ने आरोपी नहीं, बल्कि गवाह बनाया है। 25 जून को राम जन्मभूमि थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के बाद विशेष…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एंटी-इन्कंबेंसी, लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में गड़बड़ियां हो रही हैं और वोट की सुरक्षा पर सवाल हैं। राहुल ने कहा कि वोट कमजोर हुआ तो संविधान, कानून और लोकतांत्रिक संस्थाएं भी कमजोर हो जाएंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब सवा घंटे की देरी से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि भारत में मौलिक बल है जिसे एंटी इन्कंबेंसी कहा जाता है जो कि काफी जल्दी किसी भी सरकार के प्रतिरोध में खड़ी हो जाती है। इससे कोई नहीं बचता। इंदिरा…

Read More

नई दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की बैठक में धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने विभिन्न राज्यों में प्रशासन की कार्रवाइयों, मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई तथा मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताई।जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय की महमूदिया लाइब्रेरी में हुई। कार्यसमिति ने विभिन्न राज्यों में प्रशासन की कार्रवाइयों, नागरिक और धार्मिक अधिकारों से जुड़ी स्थिति, मॉब लिंचिंग, मस्जिदों व मदरसों पर बुलडोजर एक्शन की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की । बैठक में ये फैसला लिया गया की इन मुद्दों…

Read More

आज कैबिनेट ने ‘दुर्गा EV ऑटो’ योजना को मंजूरी दे दी हैं । इस योजना के तहत कुल 1300 इलेक्ट्रिक ऑटो चलाए जाएंगे। इसके परमिट सिर्फ महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को दिया जाएगा।आज कैबिनेट ने ‘दुर्गा EV ऑटो’ योजना को मंजूरी दे दी।इस योजना के तहत 20 से 40 वर्ष के बीच की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। इसमें शर्त ये है कि महिला का दिल्ली निवासी होना जरूरी है। साथ उसके वास वैध वोटर आईडी, एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज होना अनिवार्य है। साथ ही यह शर्त भी है कि तीन से ज्यादा बच्चों वाली महिलाएं इस…

Read More