अमेरिकी बॉन्ड पर ज्यादा ब्याज मिलने से विदेशी निवेशक पैसा निकाल रहे, महंगा कच्चा तेल भी बना वजह, सेंसेक्स 1248 अंक या 1.67% गिरकर 73,581 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 384 अंक या 1.64% की गिरावट रही। ये 23,063 पर आ गया। बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। ब्रेंट क्रूड करीब 102 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता से तेल की सप्लाई प्रभावित होने का डर है। महंगा तेल भारत के लिए चिंता है, क्योंकि इससे तेल आयात का खर्च, महंगाई और रुपए पर दबाव बढ़ सकता है।अमेरिका…
Author: Hindi ki
रायबरेली मिशन 2027 के लिए पीडीए रथ पर सवार हुए अखिलेश, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वाग। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली में हैं। जहां पर उन्होंने रथ पर सवार होकर यूपी चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बछरावां में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव चूरूवा हनुमान मंदिर पहुंचे जबकि जबकि भारी भीड़ होने के चलते वह मंदिर के अंदर तक नहीं जा सके। मंदिर के बाहर से ही माथा टेक कर हनुमान जी…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने कुल 133 गवाह बनाए हैं। मुकदमे का ट्रायल शुरू होने के बाद इन गवाहों के बयान अदालत में दर्ज होंगे। पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को पुलिस ने आरोपी नहीं, बल्कि गवाह बनाया गया है।राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब एक नया मोड़ आया , राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को पुलिस ने आरोपी नहीं, बल्कि गवाह बनाया है। 25 जून को राम जन्मभूमि थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के बाद विशेष…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एंटी-इन्कंबेंसी, लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में गड़बड़ियां हो रही हैं और वोट की सुरक्षा पर सवाल हैं। राहुल ने कहा कि वोट कमजोर हुआ तो संविधान, कानून और लोकतांत्रिक संस्थाएं भी कमजोर हो जाएंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब सवा घंटे की देरी से शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि भारत में मौलिक बल है जिसे एंटी इन्कंबेंसी कहा जाता है जो कि काफी जल्दी किसी भी सरकार के प्रतिरोध में खड़ी हो जाती है। इससे कोई नहीं बचता। इंदिरा…
नई दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की बैठक में धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने विभिन्न राज्यों में प्रशासन की कार्रवाइयों, मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई तथा मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताई।जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय की महमूदिया लाइब्रेरी में हुई। कार्यसमिति ने विभिन्न राज्यों में प्रशासन की कार्रवाइयों, नागरिक और धार्मिक अधिकारों से जुड़ी स्थिति, मॉब लिंचिंग, मस्जिदों व मदरसों पर बुलडोजर एक्शन की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की । बैठक में ये फैसला लिया गया की इन मुद्दों…
आज कैबिनेट ने ‘दुर्गा EV ऑटो’ योजना को मंजूरी दे दी हैं । इस योजना के तहत कुल 1300 इलेक्ट्रिक ऑटो चलाए जाएंगे। इसके परमिट सिर्फ महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को दिया जाएगा।आज कैबिनेट ने ‘दुर्गा EV ऑटो’ योजना को मंजूरी दे दी।इस योजना के तहत 20 से 40 वर्ष के बीच की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। इसमें शर्त ये है कि महिला का दिल्ली निवासी होना जरूरी है। साथ उसके वास वैध वोटर आईडी, एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज होना अनिवार्य है। साथ ही यह शर्त भी है कि तीन से ज्यादा बच्चों वाली महिलाएं इस…
मुरादाबाद में ‘सहकारिता से समृद्धि’ विषय पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम हुआ । उत्तर प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए विशेष मुहिम चल रही है। ‘सहकारिता से समृद्धि’ के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने के उद्देश्य से स्थानीय पंचायत भवन सभागार में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए अब उन्हें 6 प्रतिशत की दर से 6 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाएगा। अभी तक किसानों को इसी लोन के लिए 11-12 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। राज्य सरकार…
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन मुंबई लौट आए। उन्होंने सबसे पहले लालबागचा राजा पहुंच कर बप्पा के दर्शन किए और अपना नेशनल अवॉर्ड भी गणपति के चरणों में समर्पित कर दिया। कार्तिक आर्यन के लिए यह समय बेहद खास है। ‘चंदू चैंपियन’ में अपनी दमदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल करने के बाद एक्टर सीधे भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कार्तिक अपने साथ वह राष्ट्रीय पुरस्कार भी लेकर पहुंचे, जिसे उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ग्रहण किया था।…
राज रानी एक्सप्रेस की चपेट में आए पांच युवक, चार की मौत; एक की हालत गंभीर,श्रीकाकुलम जिले में राज रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पांचों युवक रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे और मछली पकड़ने के बाद लौट रहे थे। सभी डामरू गांव के रहने वाले और छात्र बताए गए हैं। पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार को दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। टेक्कली मंडल के रविवलासा के पास राज रानी…
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब पिछले 6 घंटे में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। बुधवार सुबह यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से करीब 70 किमी दूर समुद्र में था। चक्रवात रात तक ओडिशा के कलिंगपट्टनम तट से टकरा सकता है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूरे बिहार में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।राजस्थान में बारिश रुकने के बाद गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री…