पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल में घायल शख्स को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। ख़बरों के अनुसार वह यहां मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने…
Author: Hindi ki
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटा,इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से बैरिकेड्स हटने के बाद की गई कार्रवाई। दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के बीच उठाया गया कदम । भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से बाहरी सुरक्षा घेरा और ट्रैफिक बैरिकेड्स हटा दिए हैं। यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर से सुरक्षा अवरोधक हटाए जाने के कुछ दिनों बाद की गई। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उच्चायोग के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा…
बिहार के गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी घोषणा की गई है। राज्य में वर्ष 2026-27 के लिए 11 लाख 18 हजार 937 नए पक्के मकानों का लक्ष्य मंजूर किया गया है। इससे कच्चे घरों में रहने वाले लाखों परिवारों को अपने पक्के आशियाने का सपना पूरा होने की उम्मीद है। इस फैसले को बिहार के ग्रामीण और गरीब परिवारों के लिए अहम कदम माना जा रहा है।पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 2 लाख 35 हजार आवासों का गृह प्रवेश भी कराया गया। यानी बड़ी संख्या में परिवार अब अपने नए पक्के…
केंद्र सरकार ने GenZ का दिल जीतने के लिए नया प्लान तैयार किया है। मोदी सरकार एक ऐसे देशव्यापी प्रोग्राम की तैयारी कर रही है, जिससे सरकार और युवाओं के बीच सीधा कनेक्ट किया जा सकेगा ।मोदी सरकार के GenZ प्लान के तहत सभी केंद्रीय मंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री हर दिन एक यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे ताकि वे सीधे छात्रों से बातचीत कर सकें और उनकी चिंताओं को समझ सकें। ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ नाम की इस प्रस्तावित पहल का मकसद युवाओं के साथ सरकार के जुड़ाव को मजबूत करना है।सभी केंद्रीय मंत्रियों…
प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन भी बारिश, घरों का सामान डूबा, बिहार में स्कूल नदी में बहा , ब्रिज नदी में समाया ,देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। इसके चलते घरों में बेड, सोफा और दूसरे सामान डूब गए हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद हैं। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। बिहार के बगहा में गंडक नदी के तेज कटाव से प्राथमिक स्कूल के 5 में से 4 कमरे नदी में बह गए। अब स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की जद में है। हिमाचल प्रदेश…
बिहार- छात्रों के समर्थन में RJD का लोकभवन मार्च, वाटर कैनन चलाई गई, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस पर बोतलें फेंकीं गई हिरासत से छूटे तेजस्वी यादव बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने पटना में जेपी गोलंबर से लोकभवन तक मार्च निकाला। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे। RJD नेताओं ने साफ किया है कि जब तक सिवान के शीर्ष अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाता और परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता नहीं लाई जाती,…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता को अपने घर में सम्मान और सुरक्षा के साथ रहने का अधिकार है। माता-पिता अपने बच्चों को घर से बेदखल कर सकते हैं।’ जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि बढ़ती उम्र का मतलब अपमान या असुरक्षा के साथ रहना नहीं हैं। सभ्य समाज का मतलब इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्गों के साथ कितना सम्मान और सुरक्षा का व्यवहार करता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश लखनऊ के रवि कांत गुप्ता से जुड़े मामले में सुनाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के उस फैसले…
मराठी भाषा नहीं जानने वाले ड्राइवर अब महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी नहीं चला पाएंगे। राज्य में 20 अगस्त से उन ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ अभियान शुरू होगा, जिनके पास मराठी का ‘वर्किंग नॉलेज’ यानी कामचलाऊ भाषा का ज्ञान नहीं है। यह अभियान पूरे राज्य में एक महीने तक चलाया जायेगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक ने बुधवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों को पहले नोटिस देकर 3 महीने में मराठी सीखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी मराठी नहीं सीखने पर लाइसेंस और बैज सस्पेंड किया जाएगा। मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि अतिरिक्त परिवहन आयुक्त…
मुंडका के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक की मौत और छह लोगों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी सा माहौल । मुंडका के टिकरी कलां में एक सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय सिलेंडर में धमाका हो गया, जिसमें एक की मौत और छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और घटना के कारणों की जांच…
देश की बुनियादी ढांचे यानी फाउंडेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाया है। बुनियादी ढांचे के विकास की दृष्टि से मोदी सरकार का यह एक और बड़ा और अहम कदम मन जा रहा है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी साँझा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश के लिए पांच बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए गए हैं। इन सभी प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 13041 करोड़ रुपये है। बुधवार को मोदी कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए इन पांच प्रोजेक्ट्स में…