पिछले 50 दिनों में चीनी 19% महंगी होकर 55.7 रुपए किलो पर पहुंच गई। ये कीमतें देशभर का सरकारी औसत हैं। कई शहरों की फुटकर दुकानों पर चीनी 65 से 70 रुपए किलो तक बिक रही है। अब सरकार ने 10 लाख टन चीनी विदेशों से मंगाने का फैसला किया है। पिछले 50 दिनों में देश में चीनी के दाम औसतन 19% गए हैं, जबकि खुदरा बाजारों में यह 65 से 70 रुपये तक बिक रही है। इसकी मुख्य वजह त्योहारी सीजन से पहले की मांग और आपूर्ति में असंतुलन, कम होता चीनी स्टॉक और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का…
Author: Hindi ki
भारत सरकार ने मई 2026 में विदेशी निवेश नियमों में ढील दी, जिसके बाद 20 अगस्त, 2026 तक 4,895.65 करोड़ रुपये के 29 एफडीआई प्रस्तावों की सूचना मिली है। इन नियमों से 10 फीसदी तक चीनी हिस्सेदारी वाली कंपनियों को स्वचालित मार्ग से निवेश की अनुमति मिली है, इन नियमों से 10 फीसदी तक चीनी हिस्सेदारी वाली कंपनियों को स्वचालित मार्ग से निवेश की अनुमति मिली है, जिससे कारोबार में आसानी बढ़ी है। भारत सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद देश में विदेशी निवेश में तेजी आई है।इन प्रस्तावों के तहत कुल 4,895.65 करोड़ रुपये, जो 500 मिलियन अमेरिकी…
समुद्री लुटेरों ने यमन और सोमालिया तट के पास दो वाणिज्यिक जहाजों को हाईजैक कर लिया है, इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक समेत 30 क्रू सदस्य सवार थे। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार हाईजैक किए गए दोनों जहाज विदेशी झंडे वाले हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रणधीर जायसवाल ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग परिसर में तोड़फोड़ को लेकर भी भारत सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के परिसर में कुछ ढांचों को जबरन हटा दिया गया था, जबकि भारत ने ऐसा न करने का अनुरोध किया था।…
दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज , छात्र का आरोप– पैलेट गन से गई आंख की रोशनी दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी छात्र साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। हालांकि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। पैलेट गन के छर्रे लगने से एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। राहुल गांधी केस दर्ज कराने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से संसद मार्ग में धरना दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, वे हटेंगे नहीं। इसके बाद 5.30 बजे पुलिस ने FIR लिखना शुरू किया…
अकाली दल, BJP साथ लड़ेंगे 2027 का विधानसभा चुनाव? पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। क्या शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने वाले हैं? राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेजी से शुरू हो गई है कि दोनों दल मिलकर साल 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। किसान आंदोलन के दौरान टूटे इस ऐतिहासिक गठबंधन के दोबारा जिंदा होने की सुगबुगाहट ने राज्य का सियासी तापमान को बढ़ा दिया है।गठबंधन की सुगबुगाहट के पीछे की बड़ी…
उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान एक हेलीकॉप्टर बहुत नीचे उड़ रहा था। इसके तेज पंखों की हवा से सड़क किनारे रखा चाय का ठेला उड़ गया, बाइक चला रहे लोग नीचे गिर पड़े और कई बड़े होर्डिंग तथा बैनर फट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कांवड़ यात्रा पर फूलों की वर्षा करने के लिए हेलीकॉप्टर को बहुत नीचे लाया गया था।हेलीकॉप्टर काफी नीचे होने के कारण हवा का दबाव इतना बढ़ गया कि सड़क पर चल रहे लोग संभल नहीं पाए । जिससे नीचे पैदा हुए तेज हवा…
रूस और जापान के बीच विवादित आइलैंड को लेकर तनाव बढ़ता दिख रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा जापान के नज़दीक कुरिल द्वीप समूह के पास न्यूक्लियर सबमरीन (ओम्स्क) और गाइडेड-मिसाइल क्रूजर (वारियाग) के साथ एक बड़ा सैन्य व मिसाइल अभ्यास किया गया है, जिसे सीधे तौर पर जापान के साथ चल रहे क्षेत्रीय विवाद और तनाव के बीच शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। जिस पर जापान ने कड़ी आपत्ति जताई है. हालांकि, इसे अभी सीधी जंग की तैयारी नहीं कहा जा सकता, बल्कि यह भू-राजनीतिक तनाव और तीखी बयानबाजी का हिस्सा हैं । इस अभ्यास में…
रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों के नियंत्रण वाले जौहर ट्रस्ट द्वारा बनवाए गए जौहर विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर काले धन को खपाया गया था। ख़बरों के अनुसार जौहर यूनिवर्सिटी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनियों के ठिकानों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ईडी को छापों के दौरान इसका सुराग मिला है। ईडी की छापेमारी के दौरान जौहर विश्वविद्यालय में कथित तौर पर काले धन के इस्तेमाल और सरकारी धन के दुरुपयोग के सुराग पाए गए । जांच में सांसद-विधायक निधि समेत विभिन्न विभागों की करीब 86 करोड़ रुपये की सरकारी रकम को कथित तौर…
सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । अब तक 19 दिनों में 53 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। वाराणसी में सावन माह के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते 19 दिनों में 53 लाख 69 हजार 634 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के प्रयास से श्रद्धालुओं द्वारा सुगमता से जलाभिषेक संपन्न हुआ। सावन के प्रत्येक सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में औसतन 5.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इन दिनों में भक्तों की लंबी कतारेंदिखाई…
मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसमें कूटनीति की औपचारिकता की जगह बच्चों की मुस्कान थी, भाषाओं की दूरी की जगह संवाद था और दो देशों की संस्कृति के बीच दोस्ती का एक सहज सेतु बनता दिखाई दे रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल विद्यार्थियों का मिलन नहीं है। यह दो संस्कृतियों, दो परंपराओं और दो देशों की युवा पीढ़ियों का मिलन है। अगले वर्ष भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश-जापान निवेश बैठक के क्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘ए डायलॉग…