केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय इसके उपाध्यक्ष हैं। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु, तेलंगाना राज्य और पुडुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप संघ राज्यक्षेत्र शामिल हैं। सभी राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से पिछले लगभग बारह वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों और इनकी स्थायी समितियों की कुल 69 बैठकें आयोजित हुईं है। तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय हैं उपाध्यक्ष राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22…
Author: Hindi ki
राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन थम गया । झारखंड सरकार को दिया गया दो महीने का अल्टीमेटम जांच नहीं हुई तो फिर रांची में जुटेंगे छात्र झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने सरकार को मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है। कोर कमेटी के छात्रों ने दावा किया कि राज्य सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लिया है। छात्रों के अनुसार आंदोलन के…
शतरंज की बिसात तैयार है,हाथ में मोहरे हैं प्यादे भी हैं .बादशाह भी है और वज़ीर भी हैं .भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है . उन्होंने कुछ मोहरे कुछ प्यादे बदल कर नई तैयारियां शुरू कर दी है.उनका का सबसे पहला इम्तेहान हिमालयनुमा उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव हैं . उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए फ़तह हासिल करना नामुमकिन नहीं मुश्किल ज़रूर है. बहरहाल,भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का जो ऐलान किया है । उसमें राम माधव को…
इंदौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर के गोरकुंड चौराहे पर हुए एक गड्ढे ने नई सड़क की गुणवत्ता की पोल खोल दी। यह सड़क 40 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई थी। सड़क के नीचे बिछाई गई नर्मदा लाइन की सोमवार को टेस्टिंग की गई तो उसमें लीकेज हो गया और तेज बहाव के कारण सड़क ही धंस गई। सड़क सालभर पहले ही बनाई गई थी। दरअसल, वह पानी के तेज बहाव का दबाव सह नहीं पाई। इस सड़क के टूटने के बाद कुछ देर…
पश्चिम एशिया में फिर से बढ़ा तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर निकल रहे एक जहाज को मंगलवार तड़के अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। ब्रिटिश सेना के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) केंद्र के अनुसार, हमले में जहाज के इंजन रूम को नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य हताहत बताया जा रहा हैं । हमले की तत्काल किसी संगठन या देश ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पश्चिम एशिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बड़े वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर ड्रोन या मिसाइल से हमला किए जाने की खबर है। इस घातक हमले में जहाज का इंजन…
रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। कोटा से दिल्ली, जबलपुर और मथुरा के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से हजारों यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी। रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल से होकर दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन), जबलपुर और मथुरा के बीच 3 जोड़ी (कुल 6) विशेष रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस फैसले से त्योहारी…
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज तहसील के पिपरा रामलाल गाँव में अवैध रूप से बने मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर |सरकारी जमीन पर बना अवैध मदरसा बुलडोजर से गिराया गया , सपा नेताओं से भी हुई नोकझोंक मदरसे को ध्वस्त किए जाने के दौरान मौके पर पहुंचे सपा नेताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक। भारी पुलिस बल तैनात स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरा रामलाल गाँव में मंगलवार सुबह प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की…
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की बीते सोमवार को एंजियोप्लास्टी हुई है। बीती 13 अगस्त को उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। जेपी नड्डा की बीते सोमवार, 17 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) के कार्डियोलॉजी विभाग में एंजियोप्लास्टी की गई है। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। एम्स द्वारा जारी एक प्रेस…
यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात उफान पर गंगा-यमुना-सरयू-राप्ती नदियाँ , 12 जिलों में बढ़ गया हैं बाढ़ का खतरा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी जलभराव और सुरक्षा को देखते हुए प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, कौशंबी समेत करीब 12 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।प्रयागराज में गंगा और यमुना का पानी तटीय व निचले इलाकों…