राहुल गांधी का चेन्नई मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया हैलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को चेन्नई के दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल गांधी आज शाम चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में कांग्रेस के छात्र आउटरीच कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के छठे संस्करण में हिस्सा लेंगे। इस इंटरैक्टिव सत्र में वह NEET परीक्षा की अनियमितताओं, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों जैसे मुद्दों पर 10,000 से अधिक छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात: छात्र कार्यक्रम से पहले, राहुल गांधी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और TVK…
Author: Hindi ki
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया ।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनावी सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) को लेकर विपक्ष और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। भारी सुरक्षा और प्रतिबंध: दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली के कई इलाकों में कड़े प्रतिबंध लगाए थे। जैसे ही अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थक इस मार्च में शामिल होने के लिए निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। केजरीवाल के अलावा, पश्चिम…
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।ममता बनर्जी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास सड़क पर धरने पर बैठी थीं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व सांसद साकेत गोखले के अनुसार, ममता बनर्जी के साथ टीएमसी के अन्य नेताओं और सांसदों को भी कैदी वाहन (Prisoner Van) में हिरासत में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। दिल्ली में कड़ा पहरा: दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले…
आकाशवाणी भवन के पास पुलिसकर्मियों पर पथराव, दो जवान घायल; अब तक कई लोग हिरासत मेंदिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पथराव का आरोप लगा। अधिकारियों के मुताबिक, दो पुलिसकर्मी घायल हुए और करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग गिराने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, उनको आरएमएल…
सख्ती के बावजूद ग्रुप में पहुंच रहे प्रदर्शनकारी, नई दिल्ली इलाके में पत्थरबाजी की खबर!नई दिल्ली इलाके में पीटीआई (PTI) बिल्डिंग के पास प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। यह हंगामा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुआ। दिल्ली पुलिस द्वारा इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने और भारी सुरक्षा बल तैनात होने के बावजूद, प्रदर्शनकारी अलग-अलग समूहों में नई दिल्ली के प्रमुख इलाकों में पहुंच गए।पत्थरबाजी और पुलिसकर्मी घायल, नई दिल्ली इलाके में पीटीआई बिल्डिंग के पास करीब 50…
दिल्ली मे क्या-क्या है बंद !दिल्ली मेट्रो सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए हैं (हालांकि इंटरचेंज की सुविधा जारी है)।ट्रेनों की स्थिति ,रेलवे द्वारा दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें (लगभग 245 ट्रेनें) रद्द की गई हैं।शराब की दुकानें: दिल्ली भर में खुदरा शराब की दुकानें बंद हैं। इंटरनेट सेवाएं,संवेदनशील इलाकों और नई दिल्ली क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट/डेटा सेवाओं पर रोक है।स्कूल-कॉलेज, सुरक्षा और स्थिति को देखते हुए कुछ स्कूलों और कॉलेजों ने ऑनलाइन कक्षाएं या परीक्षाएं रखी हैं।धारा 163 नई दिल्ली और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू है…
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बंद रहे मेट्रो स्टेशन, याचिकाकर्ता ने लगाया अवमानना का आरोप! सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत अन्य अधिकारियों पर अदालत के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने नौ अक्तूबर को मेट्रो और रेल सेवाओं पर पूरी तरह रोकलगाने के बजाय नियंत्रित संचालन की बात कही थी।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों के 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली…
अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में ले लिया गया,कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, मिंटो ब्रिज दिल्ली में जगह-जगह प्रोटेस्ट, पुलिस भी एक्शन मोड में! CJP के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है.नई दिल्ली के मध्य भाग में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने की मांग को लेकर! आज, 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इस प्रदर्शन की अनुमति दिल्ली पुलिस ने…
छावनी बना दिल्ली-एनसीआर, प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर अलर्ट, सीमेंट के बैरिकेड्स मंगाए; सीपी में दुकानें बंद!जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी सीमेंट के बैरिकेड लगाने शुरू कर दिए गए हैं। 10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है और बॉर्डर इलाकों को सील किया जा रहा है।बॉर्डर पर पहरा, दिल्ली-नोएडा सीमा (चिल्ला बॉर्डर), गाजीपुर, अप्सरा और सिंघू बॉर्डर पर भारी सीमेंट के बैरिकेड्स और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली के जनपथ और कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज रात 10 बजे से कल (10 अक्टूबर) रात 10 बजे तक बंद होगी! दिल्ली में कल (10 अक्टूबर) को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों के बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरी राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं!गृह मंत्रालय ने इस अस्थायी शटडाउन को मंजूरी…