केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली के जनपथ और कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज रात 10 बजे से कल (10 अक्टूबर) रात 10 बजे तक बंद होगी! दिल्ली में कल (10 अक्टूबर) को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्षी दलों के बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरी राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं!गृह मंत्रालय ने इस अस्थायी शटडाउन को मंजूरी…
Author: Hindi ki
नंदीग्राम में भाजपा कैंडिडेट ने CM शुभेंदु का तोड़ा रिकॉर्ड उपचुनाव में 1.22 लाख वोटों से जीत!पुडुचेरी में NDA, तमिलनाडु की दोनों सीटें TVK जीती!चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर BJP प्रत्याशी हसीरानी जीत गईं हैं। हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह 1967 में सीट के अस्तित्व में आने के बाद नंदीग्राम सीट जीत का सबसे बड़ा अंतर है।इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड 2016 में शुभेंदु अधिकारी के नाम था। तब उन्होंने TMC के टिकट पर CPI के अब्दुल…
दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को फटकार ,कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा और सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को करेगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि सरकार प्रतिबंधों की समीक्षा करेगी और मेट्रो व ट्रेनों का संचालन एक नियमित और नियंत्रित तरीके से किया जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने…
टिकैत का एलान, CJP के प्रदर्शन में जुटेंगे किसान,दिल्ली में 20,000 पुलिस जवान तैनात!,प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को किसान नेता राकेश टिकैत का समर्थन मिला है। उन्होंने युवाओं और किसानों से दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने या अपने-अपने जिलों में ज्ञापन सौंपने की अपील की है। अभिजीत दिपके ने भी समर्थन के लिए टिकैत का आभार जताया। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की है!जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बीच पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की…
बदल गया जेवर एयरपोर्ट का नाम अब होगा ,नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ,जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जेवर एयरपोर्ट को अब आधिकारिक तौर पर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर के नाम से जाना जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में इस नाम बदलने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पास किया गया। इस मेगा एविएशन प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च 2026 को किया गया…
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 7 मजदूरों की मौत, 20 घायल!गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले में खावड़ा के पास स्थित आरई (RE) पार्क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए ! घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम कच्छ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद…
दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से होंगे बंद? CJP प्रोटेस्ट से पहले सरकार अलर्ट ,दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर!दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन (CJP प्रोटेस्ट) के मद्देनजर! दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट आज रात 9:00 बजे से बंद करने का प्रस्ताव भेजा है।9 अक्टूबर रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक यह प्रतिबंध लागू करने का सुझाव है। इंटीचेंज सुविधा, पुलिस के अनुसार, बंद रहने वाले स्टेशनों पर भी यात्रियों…
दिल्ली आने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 10 अक्तूबर को सुबह चार से दोपहर दो बजे तक रोककॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीजेपी ने दावा किया है कि देशभर में उसके कम से कम 10 हजार सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है!जो मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें 9 अक्टूबर को दोपहर 2:00…
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल नंबर-6 में गुरुवार रात करीब 10:24 बजे गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी।हादसे में 2 बच्चों समेत कुल 5 लोग झुलस गए हैं। 4 घायलों को बेहतर इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल रेफर किया गया है। घायल का राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है। प्रशासनिक कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बीएमसी वार्ड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गुरुवार शाम एक हॉस्टल में गैस…
एअर इंडिया की इंटरनेशनल उड़ानें 17 हजार तक महंगी:घरेलू उड़ानों पर भी ज्यादा चार्ज, वजह महंगा ईंधन; इंडिगो पहले ही किराया बढ़ा चुकी !एअर इंडिया की फ्लाइट में कल से सफर हो जाएगा महंगा इंडिगो के बाद एयरलाइन ने भी घरेलू उड़ानों में 1200 रुपए तक और इंटरनेशनल उड़ानों में 17,800 रुपए तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नए फ्यूल चार्ज एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होंगे, क्योंकि दोनों टाटा ग्रुप की एयरलाइन हैं। नई कीमतें 9 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी। एयरलाइन ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा…