आजम खां से जेल में पूछताछ ,रामपुर में ईडी की चार सदस्यीय टीम! इस मामले में कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल ,जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रही ईडी की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ करने के लिए रामपुर जेल पहुंची। बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को रामपुर जेल पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री आजम खां से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू की।ED की टीम आजम खां के बयानों का सत्यापन कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…
Author: Hindi ki
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी!कांग्रेस नेता राहुल गांधी मार्च करके सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल की. इस दौरान अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे. मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (12 अक्टूबर) को याचिका दाखिल की. बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समेत 11 नेताओं ने याचिका दाखिल की. याचिकाकर्ताओं में…
भाजपा ने साधा निशाना भाजपा का पलटवार, विपक्ष के इन कदमों और आरोपों पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है!भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स (X) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने शक्तियों के पृथक्करण’ को ‘सत्ता की हताशा’ समझ लिया है और वह संवैधानिक कानून को राजनीतिक नाटक में बदल रहे हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को अपनी रोजमर्रा की राजनीतिक लड़ाई में घसीटने की कोशिश कर रहा है। सीजेआई द्वारा विपक्षी नेताओं से मुलाकात न करने के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया और इसे सही संदेश बताया। भाजपा के राष्ट्रीय…
राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता, दाखिल की रिट याचिका, चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के 11 नेताओं ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और कथित “वोट चोरी” के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक रिट…
दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर 2026 के एक आदेश के तहत जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है।अब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरने के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं!रामलीला मैदान ,बुराड़ी ग्राउंडसीबीडी ग्राउंड, शाहदरा! यह फैसला ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और अन्य संगठनों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े व मतदाता सूची के मुद्दों को लेकर किए गए प्रदर्शनों और उसके बाद पैदा हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के हालातों के मद्देनजर लिया गया है! दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के हस्ताक्षर वाले इस नए आदेश के तहत 28 अप्रैल 2022 के पुराने…
इंडिया ब्लॉक के नेताओं से नहीं मिलेंगे CJI, राहुल गांधी ने मांगा था मुलाकात का समय!!सीजेआई सूर्यकांत ने एसआईआर पर चर्चा के लिए राहुल गांधी को मिलने का समय देने से इनकार कर दिया है। उनके मुताबिक, ये मुद्दे पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। हालांकि, विपक्ष अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत में याचिका दाखिल कर सकता है। राहुल गांधी ने एसआईआर वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की घोषणा की थी! आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीजेआई कार्यालय ने…
पायलट साहब मेरा टिकट भी काट सकते’,राजा वडिंग के बयान से पंजाब कांग्रेस में हलचल, बोले- मैं राहुल का सिपाही!पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान एक बड़ा और तंज भरा बयान दिया है! जिससे पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में हलचल तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में वडिंग ने कहा, “पायलट साहब अगली बार मेरा टिकट भी काट सकते हैं, लेकिन मैं राहुल गांधी का सिपाही बना रहूंगा!नेतृत्व में बदलाव और नाराजगी: पंजाब में 2027 के…
दिपके, ध्रुव राठी और सौरभ कहां हैं? देश जानना चाहता है! केजरीवाल,अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधान मंत्री जी, अभिजीत दीपके, आशुतोष , रांका, ध्रुव राठी और सौरब दास कहां हैं? CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसी सिलसिले में इन प्रमुख चेहरों को हिरासत में लिया गया!अभिजीत दीपके और सौरभ दास, इन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया।ध्रुव राठी, यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम (सेक्टर 56) स्थित उनके आवास से हिरासत में…
मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई! CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च,आज दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई! कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कल सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर पर मार्च होगा। शनिवार को दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके।CJP ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोका गया। जिन 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था ! उन्हें छोड़ दिया गया। दिल्ली…
भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत, अत्याधुनिक गश्ती पोत ‘श्रेयस’ लॉन्च! कोलकाता में जीआरएसई के राजाबगान डकयार्ड में आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे!भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और सुरक्षा क्षमता को मजबूती देने की दिशा में कोलकाता स्थित गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने शनिवार को अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत ‘श्रेयस’ का जलावतरण किया। यह भारतीय नौसेना के लिए जीआरएसई द्वारा निर्मित चार पोतों की शृंखला का तीसरा युद्धपोत है। रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जीआरएसई ने रिकार्ड पांच महीने से भी कम…