राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय की डायरी में एंट्री हो गई है। डायरी में नृपेंद्र पर चंपत के तीखे सवाल हैं। चंपत राय ने 18 जून से शुरू हुए नृपेंद्र मिश्र के टीवी साक्षात्कारों, उनके बयानों में आए बदलाव, संतों की प्रतिक्रियाओं, मंदिर को व्यवस्थाओं को लेकर उनके अधिकार और ट्रस्ट की बैठक में उनकी गैरमौजूदगी से जुड़े घटनाक्रम का सिलसिलेवार उल्लेख किया है। राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की ओर से लिखी गई एक गोपनीय डायरी में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की भूमिका और उनके हालिया बयानों को लेकर…
Author: Hindi ki
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 24 और 25 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वह लखनऊ में छात्रों, निर्वाचन अधिकारियों और करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ संवाद करेंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त 24 अगस्त को निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुंचेंगे. सुबह वह कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. ज्ञानेश कुमार की प्रारंभिक शिक्षा इसी कॉलेज में हुई है. वह लखनऊ में छात्रों, निर्वाचन अधिकारियों और करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ संवाद करेंगे. दौरे का मुख्य फोकस चुनावी प्रक्रिया को…
बंगाल की खाड़ी में डूबा पनामा का जहाज, 24 लोग थे सवार, कोस्ट गार्ड और नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को MV Ocean Winner नाम का एक मालवाहक जहाज डूब गया। पनामा के झंडे वाले इस जहाज पर 24 क्रू सदस्य सवार थे। दो को बचा लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। पीटीआई के मुताबिक, क्रू में 20 चीन के, 3 म्यांमार और एक बांग्लादेश से है। जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। यह शुक्रवार को ओडिशा तट से…
जापान में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है जापान की राजधानी टोक्यो और आसपास के पूर्वी क्षेत्रों में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस झटके से टोक्यो समेत कई इलाकों में अफरातफरी मच गई और लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान 20 से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, कुछ स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और बिजली गुल रही, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप की तीव्रता…
ईरान के साथ अमेरिका की जंग छठे महीने में पहुंच गई है। पेंटागन के आंकड़ों के अनुसार, जंग में अब तक 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 756 घायल हुए हैं। ईरान के साथ अमेरिका की जंग छठे महीने में पहुंच गई है और इस दौरान हताहत हुए अमेरिकी सैनिकों का आंकड़ा 770 के पार पहुंच गया है। पेंटागन के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 774 अमेरिकी सैन्यकर्मी हताहत हुए हैं। इनमें 18 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 756 सैनिक घायल हुए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका और ईरान के बीच बड़े पैमाने पर लड़ाई नहीं हुई…
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘वंदे मातरम’ गाना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवाद के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि हम जाधवपुर के अंदर और बाहर राष्ट्रवाद की स्थापना करेंगे। सीएम अधिकारी ने जोर देकर कहा कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राष्ट्रवाद, भारतीय और “सनातन” संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट पर ‘अन्नपूर्णा योजना’ के लाभार्थियों की…
गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में कबाड़ उतारते समय एक छोटे कमर्शियल वाहन के डीजल टैंक में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमाके की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।पुलिस के अनुसार , धमाके के समय मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास वाहन से कबाड़ उतार रहे थे। इसी दौरान वाहन के फ्यूल टैंक में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी…
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओ को फ्री बस यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने परिवहन, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के कड़े आदेश दे दिए हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी की जाएगी ताकि नशे की हालत में…
दिल्ली में एक ही दिन में एच1एन1 के 114 नए मरीज मिले। इससे इस वर्ष अब तक एन1एच1 की पुष्टि हुई मरीजों की संख्या बढ़कर 1,777 हो गई। छह अगस्त तक दिल्ली में एच1एन1 के 1,344 मामले थे। दिल्ली में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 1770 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मानसून के दौरान मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। भी सरकारी अस्पतालों को इलाज की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। खबरों के अनुसार संक्रमण के पैटर्न, प्रभावित इलाकों और संभावित हॉटस्पॉट पर भी निगरानी बढ़ाई…
पुणे में राहुल गांधी का छात्राओं से किया संवाद बोले- हर कोई अपने आप में अनूठा हैं। पुणे में राहुल गांधी ने छात्राओं के साथ सीधे संवाद में महिलाओं की आजादी, पितृसत्ता और परिवार में बराबरी का मुद्दा उठाया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही छात्राओं ने ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रिश्तों से अलग भी हर महिला…