Author: Hindi ki

उफान पर हैं गंगा  , यूपी में मचा हाहाकार, वाराणसी में छतों पर हो रहा अंतिम संस्कार,उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कानपुर, नरौरा और हरिद्वार से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण संगम नगरी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। फाफामऊ, छतनाग और नैनी में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में सभी 84 घाट डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार किये जा रहे हैं । कन्नौज में तटवर्ती गांवों में…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा देश भर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने यह जानकारी साँझा की । यह अभियान हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा का विस्तार होगा। विनोद तावड़े के अनुसार , ‘हर साल भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाती है। पार्टी इस दौरान सेवा सेतु अभियान भी चलाएगी। इसके तहत उन लोगों की मदद की…

Read More

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी और CM योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशा’ना साधा। उन्होंने इस दौरान कहा कि BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान है। अखिलेश ने कहा कि अगर जापानी छात्र थोड़ी रिसर्च करते तो शायद CM के साथ सेल्फी लेने की हिम्मत नहीं करते अखिलेश यादव ने बीजेपी के नारे और PDA को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह बीजेपी का मतलब बताएं तो इसका अर्थ ‘भाग…

Read More

PM मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे । वो पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात करेगे। इससे पहले शनिवार सुबह नए पदाधिकारियों की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी बैठक हुई। बैठक के दौरान पीएम जेन–जी और सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं। आज ही BJP की नई टीम ने ‘युवा संवाद’ अभियान के जरिए 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने का ऐलान किया गया है। नई टीम की घोषणा 17 अगस्त को हुई थी। 65 सदस्यीय टीम में राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया…

Read More

पिछले 50 दिनों में चीनी 19% महंगी होकर 55.7 रुपए किलो पर पहुंच गई। ये कीमतें देशभर का सरकारी औसत हैं। कई शहरों की फुटकर दुकानों पर चीनी 65 से 70 रुपए किलो तक बिक रही है। अब सरकार ने 10 लाख टन चीनी विदेशों से मंगाने का फैसला किया है। पिछले 50 दिनों में देश में चीनी के दाम औसतन 19% गए हैं, जबकि खुदरा बाजारों में यह 65 से 70 रुपये तक बिक रही है। इसकी मुख्य वजह त्योहारी सीजन से पहले की मांग और आपूर्ति में असंतुलन, कम होता चीनी स्टॉक और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का…

Read More

भारत सरकार ने मई 2026 में विदेशी निवेश नियमों में ढील दी, जिसके बाद 20 अगस्त, 2026 तक 4,895.65 करोड़ रुपये के 29 एफडीआई प्रस्तावों की सूचना मिली है। इन नियमों से 10 फीसदी तक चीनी हिस्सेदारी वाली कंपनियों को स्वचालित मार्ग से निवेश की अनुमति मिली है, इन नियमों से 10 फीसदी तक चीनी हिस्सेदारी वाली कंपनियों को स्वचालित मार्ग से निवेश की अनुमति मिली है, जिससे कारोबार में आसानी बढ़ी है। भारत सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद देश में विदेशी निवेश में तेजी आई है।इन प्रस्तावों के तहत कुल 4,895.65 करोड़ रुपये, जो 500 मिलियन अमेरिकी…

Read More

समुद्री लुटेरों ने यमन और सोमालिया तट के पास दो वाणिज्यिक जहाजों को हाईजैक कर लिया है, इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक समेत 30 क्रू सदस्य सवार थे। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार हाईजैक किए गए दोनों जहाज विदेशी झंडे वाले हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रणधीर जायसवाल ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग परिसर में तोड़फोड़ को लेकर भी भारत सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के परिसर में कुछ ढांचों को जबरन हटा दिया गया था, जबकि भारत ने ऐसा न करने का अनुरोध किया था।…

Read More

दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज , छात्र का आरोप– पैलेट गन से गई आंख की रोशनी दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी छात्र साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। हालांकि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। पैलेट गन के छर्रे लगने से एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। राहुल गांधी केस दर्ज कराने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से संसद मार्ग में धरना दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, वे हटेंगे नहीं। इसके बाद 5.30 बजे पुलिस ने FIR लिखना शुरू किया…

Read More

अकाली दल, BJP साथ लड़ेंगे 2027 का व‍िधानसभा चुनाव? पंजाब की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। क्या शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने वाले हैं? राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेजी से शुरू हो गई है कि दोनों दल मिलकर साल 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। किसान आंदोलन के दौरान टूटे इस ऐतिहासिक गठबंधन के दोबारा जिंदा होने की सुगबुगाहट ने राज्य का सियासी तापमान को बढ़ा दिया है।गठबंधन की सुगबुगाहट के पीछे की बड़ी…

Read More

उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान एक हेलीकॉप्टर बहुत नीचे उड़ रहा था। इसके तेज पंखों की हवा से सड़क किनारे रखा चाय का ठेला उड़ गया, बाइक चला रहे लोग नीचे गिर पड़े और कई बड़े होर्डिंग तथा बैनर फट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कांवड़ यात्रा पर फूलों की वर्षा करने के लिए हेलीकॉप्टर को बहुत नीचे लाया गया था।हेलीकॉप्टर काफी नीचे होने के कारण हवा का दबाव इतना बढ़ गया कि सड़क पर चल रहे लोग संभल नहीं पाए । जिससे नीचे पैदा हुए तेज हवा…

Read More